विज्ञापन दें / सहयोग करें

3 दिन बाद छत्तीसगढ़ को मिल सकता है नया CS: दिल्ली में सुब्रत-पिंगुआ के नाम पर मंथन, 30 जून को रिटायर हो रहे हैं अमिताभ – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। इसी कारण नए मुख्य सचिव के लिए रायपुर से लेकर दिल्ली तक में मंथन चल रहा है। तीन दिन बाद नया प्रशासनिक मुखिया मिल जाएगा। वैसे छत्तीसगढ़ कैडर के सात आईएएस इस पद के लिए योग्य हैं। इसमें सबसे

.

वे शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के कुछ अफसरों से मिलने भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह तभी संभव है जब अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ आने से मना कर दें। वर्तमान में अग्रवाल दिल्ली में 22 दिसंबर 2016 से प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे पीएमओ में भी रह चुके हैं।

दूसरे नंबर पर सुब्रत साहू का नाम भी तेजी से चल रहा है। हालांकि दो नाम ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली भेजे गए हैं- मनोज पिंगुआ और सुब्रत साहू। लेकिन अगर सीनियॉरिटी को तवज्जो दी गई तो रेणु पिल्ले को भी सीएस बनाया जा सकता है।

तीनों में दौड़, पिंगुआ आगे क्यों

सुब्रत साहू: 1992 बैच के आईएएस। रेणु पिल्ले के बाद सबसे सीनियर हैं। सहकारिता और धार्मिक न्यास के एसीएस हैं। तेजतर्रार माने जाते हैं। कमी- भूपेश सरकार में मुख्य​मंत्री के सचिव रहे। इस वजह से भाजपा के कुछ बड़े नेता नाम पर विचार करने से कतरा रहे हैं।

अमित अग्रवाल: 1993 बैच के आईएएस हैं। पीएमओ में काम करने का अनुभव। दिल्ली में औषधि विभाग के सचिव हैं।

केंद्र में इनकी कार्यशैली के लोग कायल हैं। कमी- छत्तीसगढ़ में बहुत कम समय रहे। पिछले 9 साल से दिल्ली में ही हैं। प्रदेश के भौगोलिक और प्रशासनिक स्थिति से अवेयर नहीं।

मनोज पिंगुआ: 1994 बैच के आईएएस हैं। साफ-सुथरी छवि के सा​थ बहुत ही शांत प्रशा​सनिक अधिकारी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की पहली पसंद हैं। कमी- कार्यशैली में थोड़ी गति धीमी होने की वजह से भाजपा के कुछ बड़े नेता विरोध में हैं। तत्काल निर्णय लेने में थोड़ा पीछे रहते हैं।

सीनियर होने के बाद भी दौड़ से बाहर

रेणु पिल्ले: 1991 बैच की आईएएस हैं। वर्तमान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की एसीएस हैं। व्यापमं और छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष हैं। – कामकाज में प्रैक्टिकल न होने की वजह से बाहर।

ऋचा शर्मा: 1994 बैच की आईएएस हैं। फारेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज की एसीएस हैं। – कार्यशैली में जटिलता की वजह से बाहर।

निधि छिब्बर: 1994 बैच की आईएएस। केंद्र में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की सचिव है। – परिवार दिल्ली में रहता हैं, ऐसे में वापस नहीं लौटेंगी।

विकासशील: 1994 बैच के आईएएस। एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं। – विदेशी नौकरी छोड़कर आने से पहले ही मना कर चुके हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button