विज्ञापन दें / सहयोग करें

नगर निगम अफसरों पर भड़के अपर संचालक,लगाई फटकार: समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली और योजनाओं की प्रगति पर मांगी रिपोर्ट – Raipur News



नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक और रायपुर जिले के नगरीय निकाय प्रभारी पुलक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को रायपुर नगर निगम, बिरगांव नगर निगम समेत जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कामों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अपर संचालक ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन 2.0, पीएम स्वनिधि, 15वें वित्त आयोग मद, अधोसंरचना परियोजनाओं और अन्य केंद्र व राज्य प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। कई योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया। भट्टाचार्य ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली पर भी जताई चिंता बैठक में वर्ष 2025-26 के राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा भी की गई। अपर संचालक ने निकायों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आर्थिक संसाधनों की मजबूती के बिना विकास कार्यों को गति देना संभव नहीं है। सीएम हेल्पलाइन की तैयारियों का लिया जायजा अपर संचालक ने प्रस्तावित सीएम हेल्पलाइन को लेकर प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के त्वरित निराकरण और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने को कहा। बैठक में बिरगांव नगर निगम आयुक्त, रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पांडेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, कार्यपालन अभियंताओं सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उप अभियंता मौजूद रहे। अपर संचालक की सख्त नाराजगी के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि रायपुर जिले के नगरीय निकाय लंबित विकास कार्यों को कितनी तेजी से जमीन पर उतार पाते हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button