विज्ञापन दें / सहयोग करें

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार: विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई – Kondagaon News



कोंडागांव ज़िले में विश्रामपुरी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम गरांजीडिही निवासी पिन्टु उर्फ भूपेन्द्र शोरी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 18 जून को विश्रामपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मार्च 2025 में उसकी पहचान आरोपी से मोबाइल फोन के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद 17 अप्रैल 2025 को विश्रामपुरी मेले में उनकी मुलाकात हुई। मेले से स्कूल परिसर ले जाकर किया दुष्कर्म शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेले के दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने गांव स्थित स्कूल परिसर ले गया। वहां उसने शादी का वादा कर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। इसके बाद वह उसे अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज शिकायत मिलने के बाद विश्रामपुरी थाने में अपराध क्रमांक 45/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके आधार पर 19 जून को पिन्टु उर्फ भूपेन्द्र शोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष टीम ने की कार्रवाई मामले की जांच और गिरफ्तारी थाना प्रभारी निरीक्षक शंकरलाल ध्रुव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पीएसआई सुनयना मिंज, सहायक उपनिरीक्षक अनिता मेश्राम, अभिराम मेश्राम सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button