विज्ञापन दें / सहयोग करें

यूरिया और खाद की किल्लत को लेकर आप का प्रदर्शन: कहा-सरकार की नाकामी से संकट गहराया, हफ्तेभर में व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे उग्र आंदोलन – Raipur News

प्रदेश में यूरिया खाद की कमी और कालाबाजारी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किया। रायपुर में कलेक्टर कार्यालय के सामने अंबेडकर चौक पर पार्टी नेताओं और किसानों ने जमकर विरोध जताया।

.

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि आधा खरीफ सीजन बीतने के बाद भी राज्य में किसानों को पर्याप्त यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो सका। सरकार बार-बार पर्याप्त आपूर्ति का दावा करती रही, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विभाग ने खाद की आपूर्ति के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई। नतीजतन किसान कर्ज लेकर फसल तो बो चुके हैं, लेकिन समय पर खाद न मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। साहू ने कहा कि कुछ किसानों ने परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश भी की है, लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है।

अंबेडकर चौक में नारेबाजी करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

किसान बाहर से खरीद रहे यूरिया

प्रदेश महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि बारिश के इस अहम समय में यूरिया की कमी से उत्पादन पर असर पड़ सकता है। अब तक किसानों को जरूरत का आधा यूरिया भी नहीं मिल पाया है। सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण नहीं होने से कालाबाजारी बढ़ गई है। किसानों को मजबूरी में 266 रुपए के यूरिया का बैग 1200 रुपए तक खरीदना पड़ रहा है, वहीं डीएपी 2200 रुपए में निजी विक्रेताओं से लेना पड़ा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि किसानों की मेहनत और लागत पर संकट मंडरा रहा है। कई जिलों में बारिश कम हुई है, खेतों में दरारें पड़ गई हैं। अगर समय पर खाद मिल जाती तो यह स्थिति न बनती। उन्होंने सवाल उठाया कि किसानों की आत्महत्या की नौबत आने पर जिम्मेदार कौन होगा?

बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

आप ने कहा कि अगर अगले एक सप्ताह में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो फसल उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा। अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो AAP किसानों के साथ मिलकर सड़क पर बड़ा आंदोलन करेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button