विज्ञापन दें / सहयोग करें

मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत: धमतरी में सड़क किनारे मिला शव; शरीर पर 15 से ज्यादा डंक के निशान – Dhamtari News


छत्तीसगढ़ के धमतरी में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने घर से निकलते समय दोस्तों को बताया था कि वह पार्टी में जा रहा है। बाद में उसे सड़क किनारे बेहोश अवस्था में पाया गया।दोस्तों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों

.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक मुरली चावला (35 ) बनियापारा धमतरी का निवासी है। 22 मई गुरुवार को अपने घर पर बताकर कर दोस्तों के साथ जाने की बात कही थी। इसके बाद 22 की शाम की शाम अमलतास पुरम के पास अचेत अवस्था में पाया गया।

दोस्तों ने दी मधुमक्खियों के हमले की सूचना

मधुमक्खियां के हमला करने की सूचना दोस्तों ने घर पर दी। धमतरी के निजी अस्पताल में बेहोशी की हालत ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

शरीर के निचले हिस्से में थे डंक के निशान

जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर नसीम ने बताया कि युवक की मौत मधुमक्खियां के डंक मारने से मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि युवक के शरीर के निचले हिस्से में मधुमक्खियां के काटने का निशान थे। इसके अलावा शरीर में और कोई भी चोट नहीं थी।

जिला अस्पताल के डॉक्टर नसीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जहां पर भी मधुमक्खी का छाता है। या लोगों को छाते के बारे में जानकारी है। तो उसे जरूर दूर रहें। वहीं मधुमक्खी छाता के नीचे आग जलाकर धुआं ना फैलाएं। पटाखा ना फोड़े। क्योंकि मधुमक्खियां के डंक से जहर फैलता है, जो आगे चलकर नुकसान कर सकता है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button