कोरबा में ड्यूटी से लौट रही नर्स पर सरे आम जानलेवा हमला, दो युवकों ने चाकू से किए वार
CG Crime: कोरबा शहर में एक 25 वर्षीय नर्स पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। …और पढ़ें
HighLights
- ड्यूटी से लौटते समय पंप हाउस मार्ग पर वारदात
- दो हमलावर चाकू से हमला कर मौके से फरार
- गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: शहर में अपराध की एक गंभीर घटना सामने आई है। सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मार्ग पर एक 25 वर्षीय नर्स पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवती एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत है और अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना घटित हुई।
पंप हाउस कॉलोनी के पास हमला
जानकारी के अनुसार, जैसे ही युवती पंप हाउस कॉलोनी के पास पहुंची, पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की।
हमलावर मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोग इस वारदात से स्तब्ध रह गए।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हमले में घायल नर्स को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Source link












