विज्ञापन दें / सहयोग करें

स्कूल परिसर में घुसा सनकी युवक, तीसरी कक्षा के छात्र को डंडे से लहूलुहान होने तक पीटा, चेहरे और पीठ पर आई गंभीर चोटें

Dhamtari School: लंच के समय स्कूल परिसर में गांव के ही एक सनकी युवक ने कक्षा तीसरी के आठ वर्षीय एक छात्र की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे छात्र घायल …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 09:05:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 09:05:53 PM (IST)

तीसरी कक्षा के छात्र को डंडे से लहूलुहान होने तक पीटा।

HighLights

  1. धमतरी में मासूम छात्र को डंडे से पीटा
  2. छात्र के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें
  3. अर्जुनी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। लंच के समय स्कूल परिसर में गांव के ही एक सनकी युवक ने कक्षा तीसरी के आठ वर्षीय एक छात्र की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे छात्र घायल हो गए। चेहरे और पीठ में चोटें आई है। शरीर से खून का बहाव भी हुआ है। आक्रोशित पालक व ग्रामीणों ने इस घटना की शिकायत अर्जुनी थाना में करके आरोपित सनकी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा कदम न उठाएं।

कक्षा तीसरी का है छात्र

16 फरवरी को शाम घटना की शिकायत लेकर अर्जुनी थाना पहुंचे घायल छात्र के पिता चेतन निर्मलकर ने बताया कि उनके पुत्र शासकीय स्कूल भानपुरी में कक्षा तीसरी के छात्र है। हर रोज की तरह वह आज भी स्कूल गया हुआ था और वह काम पर चला गया था। जब वह दोपहर में खाना खाने पहुंचे तो सूचना मिली कि उनके बच्चे को गांव के एक सनकी युवक ने पिटाई की है, जिससे उन्हें चोटें आई है। सनकी युवक स्कूल के बांउड्रीवाल का दीवार फांदकर स्कूल परिसर में प्रवेश कर छात्र की पिटाई की है। उन्होंने यह भी बताया है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और सनकी भी है। जिस समय बच्चे को पीटा गया, वह समय लंच का था। खाना खाने के बाद छात्र बाथरूम गया हुआ था, इसी दौरान घटना हुई है।

यह भी पढ़ें- सिरफिरे बेटे ने फावड़े से काटकर की पिता की हत्या, कमरे में फैले मांस के टुकड़े, हत्या के बाद मोहल्ले में मचाने लगा आतंक

घसीट-घसीटकर पीटा

छात्र को जमीन पर घसीटते हुए पिटाई की है। जिससे छात्र के चेहरा, पीठ और पैर में चोट आई है। घटना के समय घायल छात्र बोलने की स्थिति में नहीं था, क्योंकि उनकी डंडे से पिटाई की गई थी। जब थाना लेकर पहुंचे तो छात्र दहशत में बोल नहीं पा रहा था। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गया था। फिलहाल छात्र की स्थिति ठीक है, लेकिन दहशत बना हुआ है। उन्होंने ने बताया कि सनकी व्यक्ति के ऊपर उचित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में अन्य बच्चों व लोगों के साथ ऐसा न हो। इस व्यक्ति की कई अन्य शिकायतें भी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button