विज्ञापन दें / सहयोग करें

देर रात पोल से टकराई कार, दो की मौत: प्रेमिका के साथ घूम रहा था युवक, अचानक हुई दुर्घटना – durg-bhilai News

दुर्ग जिले के भिलाई में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में कार सवार प्रेमी प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई। स्मृति नगर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को मरचुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा।

.

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू पिता संतोष साहू (28 साल) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद पिता महेंद्र कुमार (27 साल) रिट्ज कार CG 07 MA 2307 में घूम रहे थे। दोनों आपस में गर्लफैंड ब्वायफ्रैंड हैं।

कार सड़क के बीच में लगे पोल से जाकर टकराई

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि दुर्घटना सोमवार भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार को चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग मॉल रोड से कुरुद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें आलोक और पूजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया।

सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मरचुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमार्ट कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button