JD Vance US Visit LIVE: आज भारत आएंगे जेडी वेंस, टैरिफ और द्विपक्षीय रिश्तों जैसे अहम मुद्दों पर होगी वार्ता
08:30 AM, 21-Apr-2025
दोनों देशों में संबंधों को और बेहतर बनाने पर फोकस
पीएम मोदी व वेंस के बीच सोमवार की बैठक में समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के साथ दोनों देशों में संबंधों को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वेंस के साथ पेंटागन व विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे, जबकि भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा शिरकत करेंगे।
08:17 AM, 21-Apr-2025
द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा
जेडी वेंस की पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत लगभग 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने और फिर उस पर रोक लगाने के कुछ सप्ताह में हो रही है। भारत और अमेरिका, टैरिफ व बाजार पहुंच समेत विभिन्न मुद्दों का हल निकालने के लिए लगातार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं।
08:08 AM, 21-Apr-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात
अमेरिकी उपराष्ट्रपति शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार, टैरिफ, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।
07:29 AM, 21-Apr-2025
सुबह 9:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचेंगे
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तीन दिवसीय दौरे पर आज यानी सोमवार को भारत पहुंच रहे हैं। वेंस भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ आ रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार रोम चियाम्पिनो एयरपोर्ट से एयर फोर्स टू (AF2) विमान में सवार होकर भारत की राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। सोमवार को सुबह 9:30 बजे के आसपास वे दिल्ली पहुंचेंगे।
07:25 AM, 21-Apr-2025
JD Vance US Visit LIVE: आज भारत आएंगे जेडी वेंस, टैरिफ और द्विपक्षीय रिश्तों जैसे अहम मुद्दों पर होगी वार्ता
US Vice President JD Vance India visit Update In Hindi: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उसी दिन शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेंस और उनके परिवार के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इससे पहले वेंस अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। इसके अलावा वह आगरा और जयपुर की यात्रा भी करेंगे।
Source link


![]Electric Shock Triggers Panic In Uttar Pradesh Temple: 2 Dead, 29 Injured After ]Electric Shock Triggers Panic In Uttar Pradesh Temple: 2 Dead, 29 Injured After](https://i1.wp.com/english.cdn.zeenews.com/sites/default/files/2025/07/28/1800292-28-barabanki.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)
&w=390&resize=390,220&ssl=1)








