पाटन तहसील कार्यालय में छत का हिस्सा गिरा, तहसीलदार की कुर्सी पर आया मलबा
दुर्ग जिले के पाटन तहसील कार्यालय में आधी रात छत का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गिरा हुआ हिस्सा ठीक उसी जगह आया जहां तहसीलदार की कुर्सी रखी जाती है।
जिस स्थान पर लोग अपनी समस्याएं लेकर तहसीलदार से मिलते हैं, वहीं छत का प्लास्टर और मलबा गिरा। इससे तहसीलदार की कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना रात की है, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि यह घटना दिन के कार्य समय में होती तो जनहानि हो सकती थी।
Follow Us









