कचरा प्रबंधन ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर कलेक्टरों को 7 दिन की मोहलत
छत्तीसगढ़ के सभी जिला कलेक्टरों को ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की निरीक्षण और ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के लिए 7 दिन की मोहलत दी गई है। यह रिपोर्ट चार माह पहले मांगी गई थी, लेकिन अब तक नहीं मिली है।
ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की हकीकत सामने लाने के लिए जिलों से यह रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट नहीं आने पर शासन ने सख्ती दिखाई है और सभी जिला कलेक्टरों को 7 दिन के भीतर रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं।
Follow Us











