कचरा प्रबंधन ऑडिट रिपोर्ट 4 माह बाद भी नहीं, कलेक्टरों को 7 दिन की मोहलत
छत्तीसगढ़ में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की हकीकत सामने लाने के लिए जिलों से मांगी गई निरीक्षण और ऑडिट रिपोर्ट चार माह बाद भी नहीं पहुंची है। इस पर शासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी जिला कलेक्टरों को 7 दिन की मोहलत दी है।
ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की निरीक्षण और ऑडिट रिपोर्ट जिलों से मांगी गई थी, लेकिन चार माह बीतने के बाद भी यह रिपोर्ट शासन तक नहीं पहुंची। रिपोर्ट न मिलने पर शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को 7 दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Follow Us












