विज्ञापन दें / सहयोग करें

अगस्त का राशन अटका, आमानारा गांव के ग्रामीण परेशान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत साजापाली के आमानारा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है।

गांव के पहाड़ी कोरवा समुदाय के परिवारों का आरोप है कि राशन वितरण के नाम पर उनका बायोमेट्रिक के जरिए अंगूठा लगवाया गया, लेकिन इसके बाद अगस्त महीने का राशन नहीं दिया गया।

राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं और कई परिवार बाजार से पैसे देकर अनाज खरीदने को मजबूर हैं।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button