विज्ञापन दें / सहयोग करें

स्मार्ट मीटर नोटिस के विरोध में रायपुर कांग्रेस का विद्युत मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने विद्युत मंडल अधिकारियों के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में गुढ़ियारी, कोटा और रामनगर क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुराने मीटर वाले घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे उपभोक्ताओं को डराने वाला कदम बताया और तत्काल कार्रवाई रोकने की मांग की।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button