Balrampur News: आशीर्वाद बने राहवीर, कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित, सडक़ हादसे में घायलों को पहुंचाया था अस्पताल
बलरामपुर. शासन की मंशानुरूप समय पर जरूरतमंदों की सहायता पर प्रोत्साहित करने नागरिकों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले आशीर्वाद गुप्ता को राहवीर योजना (Rahveer Scheme) के तहत प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में आशीर्वाद गुप्ता को उनके मानवीय एवं सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार की राशि की डेमो चेक प्रदान गई।
Follow Us










