विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर में ऑपरेशन ‘आघात’…4 लाख का गांजा जब्त: कार में छिपाकर कर रहा था तस्करी; एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार – Jashpur News

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत की गई कार्रवाई में 22.9 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है।

.

एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, 14 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली। एक व्यक्ति सिल्वर रंग की मारुति अल्टो 800 कार में गांजा लेकर कोडरो ढोढाडीह क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोका। तलाशी में दो बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

कार्रवाई की तस्वीरें-

इसी कार से गांजा ले जाया जा रहा था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई।

22.9 किलो गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से बागबहार के पीठाआमा निवासी कृष्णा चौहान (32) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उसके गांव के हेमंत यादव (32) ने बिक्री के लिए दिया था। हेमंत घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई मारुति अल्टो कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कृष्णा चौहान को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button