विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में कॉन्सटेबल की बेटी पर लगा शॉपिंग मार्ट से चोरी का आरोप, फंदे से लटक गई छात्रा

आरोप है कि शॉपिंग मार्ट के मालिक ने ना सिर्फ उस पर चोरी का आरोप लगाया बल्कि उसका स्कूटर भी जब्त कर लिया। 

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक कॉन्स्टेबल की 17 साल की बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा11वीं की छात्रा थी। बुधवार दोपहर को बैकुंठपुर पुलिस स्टेशन इलाके के तहत पुलिस लाइन्स में वह अपने घर की रसोई में फंदे से लटकी हुई पाई गई। आरोप है कि एक शॉपिंग मार्ट के मालिक ने उस पर कॉस्मेटिक्स चुराने का आरोप लगाया था। उसका स्कूटर भी जब्त कर लिया गया था और कहा गया था कि जब तक वह पैसे वापस नहीं देती, स्कूटर वापस नहीं होगा।

एक अधिकारी ने बताया, लड़की 7 जुलाई को अपनी छोटी बहन के साथ घर का सामान खरीदने के लिए संजय चौक स्थित IC मार्ट गई थी। मार्ट के मालिक ने कथित तौर पर उस पर कॉस्मेटिक का सामान चुराने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जबकि बहनें सामान लेकर स्टोर से बाहर नहीं निकली थीं। मालिक ने कथित तौर पर लड़की और उसकी बहन से चोरी कबूल करते हुए एक बयान लिखवाया और उस पर साइन करवाए, साथ ही वे जिस स्कूटर से आई थीं, उसे ज़ब्त कर लिया।

एएसआई से मांगी मदद

अधिकारी ने बताया कि मालिक ने कथित तौर पर बहनों से कहा कि पैसे दिए बिना स्कूटर वापस नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लड़की ने इस घटना के बारे में अपने परिवार को नहीं बताया, बल्कि अपनी जान-पहचान के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी दी। बाद में ASI ने मार्ट के मालिक से संपर्क किया और उनसे स्कूटर वापस करने को कहा, लेकिन मालिक ने कथित तौर पर कहा कि इसे कहीं और भेज दिया गया है और इसे अगली सुबह लिया जा सकता है।

लड़की के पिता, कॉन्स्टेबल शिवनाथ सिंह पैकरा ने बताया कि बुधवार सुबह घटना के बारे में पता चलने पर वे मार्ट गए थे। आरोप है कि तब दुकान के मालिक ने स्कूटर वापस करने के लिए 50,000 रुपये की मांग की थी।

पत्नी को लेने गए, घर पर बेटी ने लगा ली फांसी

पैकरा ने कहा कि जब वे बुधवार दोपहर अपनी पत्नी को बस स्टैंड से लेने गए थे, तब उनकी बेटी ने घर परआत्महत्या कर ली। कोरिया के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने कहा, चोरी का आरोप लगने और स्कूटर को लेकर दबाव बनाए जाने के बाद लड़की डिप्रेशन में चली गई थी। वह अपने पिता को यह बात नहीं बता सकी क्योंकि उसे डर था कि उसे डांट पड़ेगी। मार्ट के मालिक को स्कूटर ज़ब्त करने या पुलिस को सूचित करने के बजाय खुद कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं था।

पुलिस ने कहा कि IC मार्ट के मालिकों दीपक वैद्य, विनोद वैद्य और जगत वैद्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर बच्चे को आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन वसूली, लूटपाट, अश्लील हरकतें और अन्य अपराधों के आरोप हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button