विज्ञापन दें / सहयोग करें

सोनहत में जल संरक्षण के लिए निकली जागरूकता रैली: सरपंच समेत ग्रामीणों ने लगाए पानी बचाओ के नारे, पौधरोपण का भी लिया संकल्प – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

सोनहत ग्राम पंचायत में जल संरक्षण पर जनजागरूकता रैली,

सोनहत ग्राम पंचायत में ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर एक विशेष जनजागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत के सरपंच और उप सरपंच के नेतृत्व में निकली इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया।

.

रैली के दौरान ‘पानी बचाओ – जीवन बचाओ’ और ‘हर बूँद कीमती है’ जैसे नारे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से नलों को खुला न छोड़ने की अपील की। साथ ही खेती में जल संरक्षण तकनीकों का उपयोग करने और वर्षा जल संचयन को अपनाने का आग्रह किया।

सरपंच ने कहा कि जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज हम सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

बेटी के जन्म पर पांच पौधे लगाने का लिया संकल्प

रैली ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए पंचायत भवन तक पहुंची। यहां ग्रामीणों को जल संरक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान बेटी बचाओ अभियान को भी जोड़ा गया। ग्रामीणों ने बेटी के जन्म पर पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में जल संरक्षण पर कार्यशालाएं और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। रैली में युवा, स्कूली छात्र और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इस तरह यह आयोजन जल संरक्षण, हरियाली और बेटी बचाओ का प्रभावी अभियान बन गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button