अवैध प्रवासियों की पहचान करने विशेष अभियान शुरू – Bastar News
दंतेवाड़ा| जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए दंतेवाड़ा पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान, सत्यापन, रोकथाम का विशेष अभियान शुरू किया है। उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। अभियान का नाम सचेत नागरिक, सुरक्षित दंतेवाड़ा रखा गया है। पुलिस ने आम नागरिकों, मकान मालिकों, व्यापारियों, होटल, ढाबा संचालकों, उद्योगों, जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा है। पुलिस ने जनहित सूचना में कहा है कि मोहल्ले, गांव, आसपास के क्षेत्र में कोई बाहरी व्यक्ति रह रहा हो। कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे। जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस का कहना है कि समय पर सूचना से संभावित अपराध, अप्रिय घटना रोकी जा सकती है। पुलिस ने कहा है कि अभियान का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं है। जिले में शांति, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है। पुलिस ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। सतर्क रहें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9479191320 और 6267199009 जारी किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि जनता की सतर्कता, पुलिस की सक्रियता से सुरक्षित, शांत, अपराधमुक्त दंतेवाड़ा बन सकेगा।
Source link











