स्टेट हाइवे पर फूलीडूमर घाट में टूटा साइड शोल्डर, बढ़ा हादसे का खतरा – kabirdham News
भास्कर न्यूज | धनवार अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर धनवार से फूलीडूमर के बीच घाट क्षेत्र में सड़क की हालत खराब है। यहां करीब 1 किलोमीटर तक सड़क किनारे की पटरी पूरी तरह टूट चुकी है। इससे रोज वाहन चालकों के हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश के कारण सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। बरसात में पानी भरने से सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे अचानक दोनों तरफ से भारी वाहन आते हैं तो स्थिति खतरनाक हो जाती है। कई बार तो साइड लेने के चक्कर में छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी द्वारा ऐसे खतरनाक जगहों को ठीक नहीं किया जा रहा है।
<
Follow Us










