विज्ञापन दें / सहयोग करें

शादी की भीड़ में रास्ता मांगा तो युवक पर चाकू से हमला – kabirdham News



भास्कर न्यूज| टुण्डरा शादी समारोह में रास्ता मांगने पर विवाद हो गया। युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गिधौरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिधौरी निवासी विजय पटेल 19 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विजय ने बताया कि 09 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह दोस्त समीर पटेल, दीपक वर्मा के साथ मोटरसाइकिल से गिधौरी लौट रहा था। ग्राम परसापाली में शादी कार्यक्रम चल रहा था। रोड पर डीजे बज रहा था। भीड़ ज्यादा थी। विजय और उसके दोस्तों ने साइड से रास्ता मांगा। वहां मौजूद परसापाली के दो-तीन लड़के उग्र हो गए। गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। विजय ने गाली देने से मना किया। इसी पर कमल पटेल ने धारदार चाकू निकाला। विजय पर ताबड़तोड़ वार किए। पेट, जांघ, कमर, पीठ पर गंभीर चोट आई। विजय लहूलुहान हो गया। काफी खून निकला। घायल को कसडोल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया। पुलिस ने विजय की रिपोर्ट पर थाना गिधौरी टुण्डरा में अपराध क्रमांक 142/2026 दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कमल पटेल पिता रामकुमार पटेल को गिरफ्तार किया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button