विज्ञापन दें / सहयोग करें

साथ दिखा सांप का जोड़ा, VIDEO: देखने जूटी ग्रामीणों की भीड़, लोगों ने कहा- शुभ संकेत; एक्सपर्ट बोले- इनके मिलन का समय शुरू हो रहा – Raigarh News

ग्रामीणों का कहना था कि सांप के जोड़े को देखना शुभ संकेत होता है।

अप्रैल महीने में सांपो के मिलन का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को एक सांप का जोड़ा साथ देखने को मिला है। जिसके बाद उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।

.

इसका वीडियो भी सामने आया है। जहां लैलूंगा के आशियाना इंडेन गैस एजेंसी के सामने खेत में धमना सांप का जोड़ा दिखा। इस दुर्लभ दृश्य को देखने के बाद लोग इसे शुभ संकेत भी मान रहे हैं।

सर्परक्षक एक्सपर्ट विनितेश तिवारी के मुताबिक, इसी वक्त सांपों का मिलन होता है और इसके दो सप्ताह बाद सांप अंडा देंगे और जुलाई माह में जब देख गर्जना होगी, तो अंडे फूटते और उससे सपोले निकलते हैं।

खेत में करीब आधे घंटे तक सांप का जोड़ा साथ रहा

धमना सांप के जोड़े का दुर्लभ दृश्य

लोगों का कहना है कि दो सांप एक साथ बहुत ही कम देखने को मिलते है। ऐसे में लोग इसे दुर्लभ दृश्य मान रहे है। लोगों ने सांप के जोड़ा को देखने के बाद यह भा कहा कि ये नाग-नागिन का यह जोड़ा है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह धमना सांप हैं।

आधे घंटे तक साथ रहे

ग्रामीणों ने बताया कि सांप का यह जोड़ा करीब आधे घंटे तक एक साथ थे और काफी ऊपर तक उठ रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल पर कैद किया।

इसके बाद आसपास पूरे क्षेत्र में यह वीडियो वायरल होने लगा। लोग इन्हें देखकर तरह-तरह की बाते कर रहे हैं और कुछ इसे प्राकृतिक प्रेम का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे किसी शुभ घटना का संकेत मानते हुए पूजा-पाठ करने की भी बात कर रहे थे।

इन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ खेतों में जूटने लगी

मिलन का समय हो रहा शुरू

सर्परक्षक समिति के सरंक्षक व एक्सपर्ट विनितेश तिवारी ने बताया कि यह धमना सांप है और अब इनके मिलन का समय शुरू हो रहा है। मिलन के दो सप्ताह बाद सांप अंडा देंगे और जुलाई माह में जब देख गर्जना होगी, तो अंडे फूटते और उससे सपोले निकलते हैं।

उन्होंने बताया कि ये बिना जहर वाले सांप हैं और इन्हें किसानों के मित्र माने जाते हैं। क्योंकि खेतों में ये चूहे खाते हैं और चूहों से फसल बचाते है। इसके अलावा ये चूहों की तालाश में ही घरों तक पहुंच जाते हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button