विज्ञापन दें / सहयोग करें

तेज रफ्तार का कहर: कोरबा में आमने-सामने टकराईं दो कारें, घायल पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

कोरबा के एमपी नगर में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक चालक के नशे में होने का आरोप ल…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 10:39:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 10:39:00 AM (IST)

दुर्घटना के बाद स्थल पर लगी लोगों की भीड़

HighLights

  1. कारों के सामने के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त, दंपति अस्पताल में उपचाराधीन।
  2. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की हालत थी संदेहास्पद, मेडिकल परीक्षण का इंतजार।
  3. दुर्घटना संभावित मार्ग होने के कारण स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने पर दिया जोर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में पंडित रविशंकर शुक्ल नगर निवासी आशीष अग्रवाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि टक्कर में दोनों कार के सामने का हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना के कारण घंटाघर से दादर मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया। एक कार सड़क किनारे पलटते-पलटते बची। मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि दुर्घटना में शामिल एक कार का चालक और उसका साथी नशे की हालत में थे। दोनों लड़खड़ाते हुए कार से बाहर निकले। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने कहा कि चालकों का मेडिकल परीक्षण और अन्य जरूरी जांच के बाद ही नशे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के समय सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दंपती को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इसके बाद सड़क पर लगी भीड़ हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सिविल विवाद की आड़ में नहीं रुकेगा मुकदमा

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घंटाघर चौक से पंडित रविशंकर शुक्ला नगर होते हुए दादर मार्ग तक का हिस्सा दुर्घटना संभावित माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन अक्सर यहां हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और सख्त ट्रैफिक निगरानी की मांग की है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button