ईको वैन से टकराकर ट्रेलर खेत में घुसा, 2 लोग गंभीर – kabirdham News
बसंतपुर | लेदो नदी के आगे जमई के पास बुधवार देर शाम मारुति ईको और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित हुआ। सड़क किनारे खेत में जा घुसा। मारुति ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ईको में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईको चालक रिश्तेदार के घर से निकलकर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार में वाहन मोड़ रहा था। इसी दौरान बसंतपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर सामने से ईको से टकरा गया। टक्कर से ईको का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मची। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई गई। पुलिस जांच कर रही है।
<








