विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में पेट्रोल पंप में विवाद, भिड़े मीडियाकर्मी और आरक्षक, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र के अंबा पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात बाइक टकराने के मामूली विवाद में कथित पत्रकार शिवा गोरख की एक आरक्षक और उसके दोस…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 08:37:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 08:37:52 AM (IST)

मारपीट के दौरान का सीसीटीवी फुटेज

HighLights

  1. छुट्टी का ‘मजा’ बना सजा! दोस्त की लड़ाई में कूदे आरक्षक साहब
  2. दोस्त की खातिर पेट्रोल पंप पहुंचे आरक्षक; मीडियाकर्मी को कूटा, तो खुद हो गए ‘लाइन अटैच’
  3. एसएसपी रजनेश सिंह की बड़ी कार्रवाई; छुट्टी पर चल रहे आरक्षक को गुंडागर्दी करने पर भेजा लाइन

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में गाड़ी से टक्कर लगने के विवाद को लेकर कथित पत्रकार और पुलिस के आरक्षक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की गई है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक अभिषेक बक्श को लाइन अटैच कर दिया है।

एसएसपी पंकज पटेल ने बताया कि दयालबंद में रहने वाले शिवा गोरख ने मारपीट की शिकायत की है। शिवा ने पुलिस को बताया कि वह मीडियाकर्मी है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह तारबाहर क्षेत्र के शिव टाकीज चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए गया था।

पेट्रोल पंप में भीड़ की वजह से उसकी बाइक सतीश ताती की बाइक से टकरा गई। इसी बात को लेकर सतीश ने विवाद किया। इसके बाद उसने अपने दोस्त आरक्षक अभिषेक ताती को मोबाइल पर काल कर बुला लिया। उसने कथित पत्रकार शिवा गोरख से मारपीट की। इसी बीच सतीश ने भी उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में ई-मेल और मोबाइल नंबर बदलकर शेयर-म्यूचुअल फंड किए ट्रांसफर, 75 लाख की ठगी

शिवा ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने सतीश ताती और आरक्षक अभिषेक बक्श के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक अभिषेक बक्श को लाइन अटैच कर दिया है। बताया जाता है कि आरक्षक 15 दिन की छुट्टी पर है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button