विज्ञापन दें / सहयोग करें

पर्यावरण का संरक्षण कर रहे हैं ईवी गार्बेज रिक्शा – Balod News


बालोद| ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) केवल परिवहन का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि वे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को दो-दो ईवी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें एक ईवी गार्बेज रिक्शा और एक ईवी लोडर वाहन शामिल है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को यह सुविधा लगभग 7.60 लाख रुपये की लागत से प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि ईवी गार्बेज रिक्शा मिलने से स्व-सहायता समूहों की महिलाएं नियमित रूप से घर-घर जाकर गीले और सूखे कचरे का पृथक संग्रह कर रही हैं। इससे गांवों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाओं को रोजगार एवं आय का स्थायी माध्यम भी प्राप्त हुआ है। सभी वाहनों की खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन, पूर्ण पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के तहत न्यूनतम (एल-1) दर पर की गई है। ईवी लोडर वाहन ग्राम पंचायतों के लिए बहुउपयोगी साबित हो रहे हैं। इनका उपयोग भवन निर्माण सामग्री, कृषि उत्पाद, घरेलू सामान, किराना सामग्री परिवहन में किया जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button