विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर में 676 बोरी यूरिया, 80 बोरी डीएपी जब्त: कालाबाजारी की शिकायत पर गोदाम सील, बिना दस्तावेज धान भी मिला – Surajpur News



सूरजपुर में खरीफ सीजन में खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रामानुजनगर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर निवासी कमलेश्वर साहु के दुकान और गोदाम पर छापा मारकर 756 बोरी खाद जब्त की। जांच में खाद के भंडारण और बिक्री में अनियमितता मिलने पर गोदाम को सील कर दिया गया। 676 बोरी यूरिया, 80 बोरी डीएपी जब्त संयुक्त टीम की जांच में गोदाम से 676 बोरी यूरिया और 80 बोरी डीएपी खाद बरामद हुई। अधिकारियों ने पाया कि खाद का भंडारण और बिक्री निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं की जा रही थी। साथ ही किसानों को तय दर से अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की शिकायत भी सही पाई गई। गोदाम में धान-चावल भी मिला जांच के दौरान गोदाम में 750 बोरी धान, 20 बोरी चावल और 2 बोरी चना भी मिला। संबंधित संचालक इन कृषि उपजों के भंडारण और व्यापार से जुड़े मंडी लाइसेंस तथा अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पूरी सामग्री जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई यह कार्रवाई कृषि अधिकारी संपदा पैकरा और स्थानीय तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती जारी जिला प्रशासन ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button