छत्तीसगढ़ में स्कूल, कालेज, होटल, मैरिज पैलेस संचालकों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कराना ही होगा पंजीयन
दुर्ग नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत बल्क वेस्ट जनरेटरों जैसे मैरिज पैलेस, होटल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए सीपीसीबी पोर्टल पर ऑनला…और पढ़ें
HighLights
- मैरिज पैलेस संचालकों के लिए पंजीयन जरूरी
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन अनिवार्य
- नियम न मानने पर हो सकती कार्रवाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। नगर निगम दुर्ग की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा-मुक्त बनाने की दिशा में पहल की गई है। बल्क वेस्ट जनरेटरों की समीक्षा बैठक में स्टेक होल्डर्स को निर्देश दिए गए कि उन्हें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आधिकारिक पोर्टल पर आनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा ।
निगम के डाटा सेंटर में आयोजित बैठक में महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित निगम के अधिकारीगण, शहर के प्रमुख मैरिज पैलेस, होटल, हॉस्टल, शैक्षणिक संस्थानों एवं बड़ी आवासीय कालोनियों के संचालक एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अंतर्गत अनिवार्य
शत प्रतिशत अलग करें गीला व सूखा कचरा
लापरवाही स्वीकार नहीं करेंगे
Source link










