विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में ट्रैक्टर में डीजल डलवाने की बात पर मारपीट: टांगी से चेहरे पर वार किया, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दो दांत भी तोड़ दिए – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मामूली बात पर उपजे विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट से युवक के दो दांत टूट गए। साथ ही उसके उपर टांगी से वार किया गया। जिससे नाक के पास चोट लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मांझापारा का रहने वाला सुनील कुमार जांगड़े 17 साल के चाचा चितरू जांगड़े के घर में शादी कार्यक्रम था। ऐसे में गुरूवार की रात को करीब 11 बजे सुनील जांगड़े और उसका साथी दीपक जांगड़े शादी कार्यक्रम से निकलकर वापस पैदल घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव का रहने वाला संतोष यादव व संजु यादव मिले। तब संतोष यादव ने सुनील को ट्रेक्टर में 500 रुपये का डीजल डलवा देने की बात कही। जिससे सुनील ने रुपये नहीं है बोला तो संजू डीजल की बात को लेकर बहस करने लगा।
टांगी से वार कर घायल किया
जिससे विवाद बढ़ने लगा तो संजू यादव का साथी राजेश मिर्रे वहां आया और गाली-गलौज करते हुए अपने हाथ में रखे टांगी से सुनील कुमार पर वार कर दिया। इससे सुनील के मुंह के उपर नाक के पास गंभीर चोट लगा और खून बहने लगा। इसी दौरान राजेश मिर्रे, संतोष यादव और संजू ने मिलकर सुनील की लात-घुसों से जमकर पिटाई शुरू कर दी।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया
घटना को सूनकर आसपास के काफी लोग इक्ट्ठा हो गए और सुनील के साथी दीपक और गांव के अन्य युवकों ने बीच बचाव किया। घटना के बाद घायल ने मामले की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button