विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ के घरघोड़ा में जमीन सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष: 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में 28 जून 2026६ को जमीन सीमांकन के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने ६ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 02:38:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 02:38:30 PM (IST)

HighLights

  1. पटवारी के सामने सीमेंट खंभा गाड़ने पर भड़के आरोपी
  2. अजय कंसल सहित 6 लोगों ने मिलकर महिला को पीटा
  3. पटवारी के सामने महिला से गाली-गलौज और मारपीट

नईदुनिया प्रतिनिधि रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन के सीमांकन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता प्रथिया विनीता केशरी की शिकायत पर घरघोड़ा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 296, 351(3) और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 28 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे पटवारी द्वारा सीमांकन के दौरान पीड़िता अपनी जमीन पर सीमांकन के लिए सीमेंट का खंभा गड़वा रही थी। इसी दौरान अजय कंसल उर्फ बबलू, लक्ष्मी नारायण उर्फ लच्छू कंसल जय कंसल, यश कंसल , चंद्रदीप कंसल और गोपाल कंसल वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर पीड़िता के साथ अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने घटना के बाद घरघोड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छह आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button