मनियारी नदी किनारे बाड़ी में उगा रहा था गांजा: मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत 1 आरोपी को किया गिरफ्तार,3.650 किलो गांजा जब्त – Mungeli News
मुंगेली पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जरहागांव थाना पुलिस ने ग्राम अमोरा में मनियारी नदी किनारे स्थित सब्जी बाड़ी में उगाए जा रहे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, जरहागांव थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमोरा में एक व्यक्ति अपनी बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। बाड़ी से मिले गांजे के तीन पौधे छापेमारी के दौरान पुलिस को बाड़ी में गांजे के तीन हरे पत्तीदार पौधे मिले। गवाहों की मौजूदगी में पौधों की पहचान कर उन्हें जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया गया। जब्त गांजे का कुल वजन 3.650 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस ने मामले में भैयालाल धुरी (60) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत लगातार कार्रवाई यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध मादक पदार्थ, गांजा खेती, तस्करी और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।
Source link









