विज्ञापन दें / सहयोग करें

कवर्धा जामा मस्जिद मामला: वक्फ संपत्ति विवाद पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम विधिक फैसला

हाईकोर्ट ने कहा- आपत्तियां सुनना और मुआवजे का आधार बताना प्रशासन की कानूनी जिम्मेदारी, 2 महीने में फैसला लेने का आदेश

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 11:19:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 11:19:31 AM (IST)

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय

HighLights

  1. हाईकोर्ट का निर्देश: वक्फ संपत्ति से जुड़े विवादों का निपटारा ‘वक्फ ट्रिब्यूनल’ ही करेगा
  2. कवर्धा जामा मस्जिद मामले को 2 महीने में निपटाए वक्फ ट्रिब्यूनल
  3. जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ का कड़ा निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने वक्फ संपत्ति के प्रबंधन और उस पर अवैध निर्माण से संबंधित एक याचिका को वक्फ ट्रिब्यूनल के क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए निस्तारित कर दिया है। माननीय न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि वक्फ अधिनियम के तहत गठित ट्रिब्यूनल ही ऐसे मामलों के लिए सक्षम और विशेष मंच है।

याचिकाकर्ता मोहम्मद अजमल खान ने कवर्धा स्थित ‘जामा मस्जिद मुस्लिम ट्रस्ट’ की वक्फ संपत्ति पर मुतवल्ली (प्रबंधक) द्वारा किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता का आरोप था कि वक्फ बोर्ड के सीईओ द्वारा निर्माण रोकने के आदेश के बावजूद जिला कलेक्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की।

याचिकाकर्ता ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ही वक्फ ट्रिब्यूनल में धारा 83(2) के तहत आवेदन दायर किया है, लेकिन वहां कोरम न होने के कारण सुनवाई नहीं हो पा रही थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और वक्फ बोर्ड के वकीलों ने तर्क दिया कि वक्फ अधिनियम के तहत ऐसे विवादों के लिए ‘वक्फ ट्रिब्यूनल’ एक प्रभावी और वैधानिक विकल्प है। ट्रिब्यूनल वर्तमान में पूरी तरह कार्यशील है और वहां मामला पहले से ही लंबित है, इसलिए हाईकोर्ट को समानांतर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने याचिकाकर्ता को निर्देशित किया कि वे अपने लंबित मामले को ट्रिब्यूनल के समक्ष ही मजबूती से रखें। न्यायालय ने संबंधित वक्फ ट्रिब्यूनल को आदेश दिया कि यदि आवेदन अभी तक अनिर्णित है, तो उसे 2 महीने के भीतर कानून के अनुसार सुना जाए और निर्णय लिया जाए। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि इस आदेश का अर्थ मेरिट पर कोई राय देना नहीं है, सभी प्रश्न ट्रिब्यूनल के समक्ष खुले रहेंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button