विज्ञापन दें / सहयोग करें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: तमिलनाडु ले जाकर साथ रखा, प्रेग्नेंट हुई तो अकेले छोड़कर वापस लौटा, केशकाल पहुंची पीड़िता ने की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार – Kondagaon News



कोंडागांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने के बाद छोड़ देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में ईश्वर नामक व्यक्ति उसके गांव आया था। उसने युवती को तमिलनाडु में काम करने का प्रस्ताव दिया। जंगल के रास्ते में आरोपी ने युवती से शादी करने, उसे पत्नी बनाकर रखने और जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। इन वादों के बाद उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। तमिलनाडु ले जाकर युवती को रखा साथ इसके बाद आरोपी युवती को अपने साथ तमिलनाडु ले गया। वहां दोनों एक अंडा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए कमरे में रहने लगे। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे अपनी पत्नी की तरह रखता रहा और लगातार शादी का भरोसा देता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। प्रेग्नेंट होने पर शादी का वादा कर आरोपी फरार जब युवती ने आरोपी को अपनी गर्भावस्था की जानकारी दी, तो उसने घर में जरूरी काम होने का बहाना बनाया। उसने जल्द लौटकर शादी करने का वादा किया, लेकिन युवती को तमिलनाडु में अकेला छोड़कर अपने गांव लौट आया और फिर वापस नहीं गया। अपने खर्चे पर केशकाल पहुंची पीड़िता कुछ समय बाद युवती अपने खर्चे पर केशकाल पहुंची और आरोपी से शादी करने की बात कही। हालांकि, आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही पीड़िता ने अंततः केशकाल थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी ईश्वर जैन (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वह कुम्हाड़कट्टा, भानुप्रतापपुर का निवासी है और वर्तमान में ग्राम चिखली, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button