विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में 120 साल पुरानी 11 दुर्लभ पांडुलिपियां मिलीं: ओड़िया भाषा में हैं सभी दस्तावेज, ज्ञानभारत मिशन के तहत किया जा रहा सुरक्षित – Raipur News



रायपुर में ज्ञानभारतम् मिशन के तहत चलाए जा रहे विरासत संरक्षण अभियान के दौरान ओड़िया भाषा की 120 साल पुरानी 11 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां मिली हैं। ये पांडुलिपियां रायपुर निवासी कमल वैद्य के पास सुरक्षित रखी गई थीं। अब इन्हें संरक्षित करने और रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले में पुरानी पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को खोजकर सुरक्षित रखने का काम किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मिली सामग्री को ज्ञानभारतम् पोर्टल पर भी दर्ज किया जा रहा है। पुरानी पांडुलिपियां को सुरक्षित रखने की कोशिश कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कमल वैद्य के कार्यालय पहुंचकर पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पांडुलिपियां और ताम्रपत्र हमारी संस्कृति और इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस योगदान के लिए उन्होंने कमल वैद्य को शॉल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह अभियान हमारी प्राचीन ज्ञान-संपदा को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त अंजलि शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button