विज्ञापन दें / सहयोग करें

राम मंदिर में विशेष पूजा व हवन प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना – Mahasamund News


खरियार रोड़| बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने समेत सर्वाधिक दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर कीर्तिमान रचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए भाजपा द्वारा स्थानीय राम मंदिर में विशेष पूजा व हवन का आयोजन किया गया। विधायक जय धोलकिया के नेतृत्व में राम मंदिर में प्रात: विशेष पूजा व हवन किया गया। इस आयोजन में भाजपा के जिला प्रभारी आर्तत्राण महापात्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रसन्न कुमार पाढ़ी, नुआपाड़ा जनपद अध्यक्ष तारेश्वरी साहू, खरियार रोड़ पालिकाध्यक्ष डॉ सोनिया जैन, उपाध्यक्ष निशांत डागा, धनीराम साहू, गोल्डी अग्रवाल, दिलीप निर्मलकर, मंडल अध्यक्ष पंकज मरोदिया, मनमीत सिंह गुरुदत्ता आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button