विज्ञापन दें / सहयोग करें

नशीले टेबलेट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: रतनपुर में ग्राहक की तलाश में था आरोपी,लोगों से झगड़ा कर रहा था, 57 हजार के 13 नाईट्रोजेपम जब्त – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर जिले के रतनपुर पुलिस ने आज दोपहर भैरो बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति को 13 नग नाईट्रोजेपम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त टेबलेट की सरकारी कीमत 57,200 रुपए आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरवबाबा मंदिर के पुष्प वाटिका के पास एक व्यक्ति लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। थाना प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में था और उसके पास नशीला नाईट्रा टेबलेट मौजूद था। वह ग्राहक की तलाश में था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपी की पहचान उसराभाठा, नेवसा निवासी नवीन कुमार बैसवाड़े (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने नवीन कुमार बैसवाड़े के कब्जे से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट जब्त किए। उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button