विज्ञापन दें / सहयोग करें

भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि – Mahasamund News


झलप| ग्राम कुरुभाटा में आदिवासी समाज के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मात्र 20 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासियों को संगठित किया। उन्होंने न केवल अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया, बल्कि ईसाई मिशनरियों के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाया। अंग्रेजों ने उनकी बढ़ती शक्ति से डरकर उन्हें कैद कर लिया था, जहां 25 वर्ष की आयु में रांची जेल में संदेहास्पद परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। इस मौके पर शम्मी सलूजा, सरपंच रूपलाल पटेल, देवा नायक, कुलजीत सलूजा, यमुना ठाकुर, उदयराम ध्रुव और ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष डेरहा सिंह ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button