विज्ञापन दें / सहयोग करें

अवैध शराब बेचने वालों की धरपकड़ करने ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 गिरफ्तार – Mahasamund News


भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में अवैध महुआ और देसी शराब बनाने, बेचने, तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज किया है। पुलिस कप्तान के निर्देशन में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के साथ सभी थानों, चौकियों ने पिथौरा, बागबाहरा इलाके में दबिश दी। कार्रवाई में 3 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए। 17.400 लीटर देसी और महुआ शराब जब्त हुई। कीमत 7000 रुपए बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की गई। स्कूटी की कीमत करीब 50 हजार रुपए है। कुल 57 हजार रुपए का माल बरामद हुआ। दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हुई। थाना पिथौरा पुलिस ने ग्राम गड़बेड़ा में सोहन यादव के घर के सामने गली में दबिश दी। यहां ललिता बाई रात्रे, उम्र 61 साल, अपने घर की बाड़ी में पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में 3 लीटर अवैध महुआ शराब छिपाकर बेच रही थी। शराब की कीमत 600 रुपए बताई गई। महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) में केस दर्ज किया गया। थाना बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। स्कूटी नंबर सीजी 06 जीएक्स 2998 को रोका। स्कूटी पर गोवर्धन यादव, उम्र 22 साल, डांगाडिपरा और संजू ठाकुर, उम्र 29 साल, जवाहर चौक के पास से प्लास्टिक की बोरी में 14.400 लीटर देसी प्लेन शराब ले जा रहे थे। शराब की कीमत 6,400 रुपए बताई गई। पुलिस ने शराब के साथ 50 हजार रुपए की स्कूटी जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की गैर-जमानती धारा 34(2) में कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक अब तक 8 हजार लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई है। 732 आरोपी पकड़े गए हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button