विज्ञापन दें / सहयोग करें

गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी, युवक ने लगा ली फांसी: युवती के पति को कई लेटर लिखे, वापस नहीं भेजने पर दी थी आत्महत्या की धमकी – Ambikapur (Surguja) News



सरगुजा के तुनगुरी में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अत्महत्या कर दी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से परेशान था और उसने गर्लफ्रेंड के पति को कई बार लेटर खिलकर उसे छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस ने करीब ऐसे 10 लेटर जब्त किए हैं। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तुनगुरी निवासी युवक चंदेश्वर राजवाड़े (33 वर्ष) का शव गुरुवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर झूलता मिला। सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास से 10 लेटर बरामद हुए हैं। उसमें उसने एक युवक को संबोधित करते हुए लिखा है कि मैंने तुम्हे पहले भी पत्र लिखा है कि तुम्हारी पत्नी मेरी गर्लफ्रेंड है। उससे मेरा अवैध संबंध है। उसे वापस कर दो, क्योंकि उसने मुझसे 40 हजार रुपए लिए हैं। उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगी। इसलिए तुम लोग उसे छोड़ दो। वरना मैं आत्महत्या कर लूूंगा। अपने बेटे की दूसरी शादी करा दो
युवक ने एक लेटर कथित गर्लफ्रेंड के ससुर को भी खिला है, जिसमें उसने लिखा है कि अपने बेटे के लिए दूसरी लडक़ी देखकर शादी कर लो। कभी न कभी तो मैं उससे शादी करूंगा। उस समय तुम्हारी छाती फट जाएगी। वह मेरी ही रहेगी, उसे मेरे पास भेज दो। तुम्हारी बहू के मेरे साथ अवैध संबंध भी हैं। पत्र के अंत में उसने अपना नाम चंदेश्वर लिखा है। पत्रों की जांच कर रही है पुलिस
बताया जा रहा है कि युवक के पास से जो लेटर मिले हैं, वे करीब एक साल पुराने हैं। उसने छोटी डायरी के पन्नों और 3 सादे पन्नों में ये लेटर लिखा है। उसने कितने लेटर कथित गर्लफ्रंेड के घर भेजे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस उक्त लेटर्स को सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है। परिचितों ने बताया कि युवक की कथित गर्लफ्रेंड की दूसरे युवक से शादी होने के बाद वह परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button