विज्ञापन दें / सहयोग करें

20 मई को केमिस्ट हड़ताल…कई मेडिकल स्टोर्स रहेंगे बंद: जनऔषधि केंद्रों और अस्पतालों को दवा और स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के निर्देश – Raipur News



ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में केमिस्ट संगठनों ने 20 मई 2026 को देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्य में जरूरी दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि आम नागरिकों और मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। राज्य के सभी जिलों में अधिकारियों को जीवनरक्षक दवाओं, आपातकालीन स्वास्थ्य उत्पादों और चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शासकीय जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और अन्य दवा वितरण केंद्रों के माध्यम से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। केमिस्ट एसोसिएशन से सहयोग की अपील खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन को भी पत्र भेजकर अपील की है कि विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जरूरी दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अनावश्यक दवाओं का संग्रह न करें प्रशासन ने आम लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक दवाओं का संग्रह न करें। जिन मरीजों को नियमित दवाएं लेनी होती हैं, वे डॉक्टर की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं पहले से लेकर रखें। आपात स्थिति में सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और अन्य उपलब्ध मेडिकल स्टोर्स से दवाएं प्राप्त की जा सकेंगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button