Raipur: सुवेंदु अधिकारी को छत्तीसगढ़ की ओर से सीएम साय ने दी शुभकामनाएं | Raipur Cm Sai Extends Best Wishes To West Bengal Suvendu Adhikari On Behalf Of Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 मई को कोलकाता में आयोजित पश्चिम बंगाल (West Bengal) की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह से लौटकर सीएम साय ने रायपुर (Raipur) में कहा कि हम सभी लोग कोलकाता गए थे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अनेक केंद्रीय मंत्रीगण, भाजपा (BJP) शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों आदि सभी की उपस्थिति में ये शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in Ceremony) संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से वहां के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: ई-व्हीकल को बढ़ावा देना है, तो ‘सिस्टम’ की बैटरी चार्जिंग ठीक करें
Source link
Follow Us












