विज्ञापन दें / सहयोग करें

24 घंटे में 50KM की रफ्तार से चलेगा अंधड़: गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, तापमान पर ज्यादा असर नहीं; 4° तक चढ़ेगा पारा – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अंधड़-बारिश की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। इस मौसमी बदलाव का तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा और अधिकतम पारा धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, जिसकी शुरुआत पिछले 24 घंटों में हुई 2 डिग्री की वृद्धि से हो चुकी है। बीते दिन कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई, जिसमें चारामा में 30 MM और गरियाबंद में 10 MM वर्षा हुई, फिर भी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। वर्तमान में 41 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म इलाका है, जबकि 20.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा ठंडक रिकॉर्ड की गई है। रायपुर का मौसम आज बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button