Chhattisgarh Politics: “कलेक्टर साहब फोन तो उठाइए…” बीजेपी नेता का मंच से फूटा गुस्सा | Bjp Leader Lashes Out At Collector On Good Governance Day
अपने संबोधन के दौरान गोवर्धन मांझी ने कहा कि क्षेत्र की जनता पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचती है। जनप्रतिनिधि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं करते, जिससे छोटी-छोटी समस्याएं भी लंबे समय तक बनी रहती हैं। “कलेक्टर साहब, आप फोन तो उठा लिया करें। छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान ऐसे ही हो जाता है। लोग आवेदन देकर थक चुके हैं, लेकिन अधिकारियों तक सुनवाई नहीं होती।”
Source link
Follow Us











