विज्ञापन दें / सहयोग करें

पति को छोड़ देवर के साथ रहने लगी थी पत्नी, पूर्व पति ने कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट

पति को छोड़कर चचेरे देवर के साथ घर बसा रही महिला के पूर्व पति ने दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी। मामला राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 01:54:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 02:20:16 PM (IST)

छत्तीसगढ़ पुलिस।

HighLights

  1. लालबाग पुलिस ने शुरू की जांच
  2. कविराज टोला में हुई वारदात
  3. रविवार की रात हुआ था विवाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव: पत्नी के दूसरे युवक के साथ घर बसाने से नाराज पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी के वार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मामला राजनांदगांव के लालबाग थाना इलाके का है। मृतका का नाम पूर्णिमा पारधी है। वह 33 वर्ष की थी।

सुबह सात बजे के आसपास हुई हत्या

पुलिस ने बताया कि लालबाग थाना क्षेत्र के कविराज टोला में सोमवार की सुबह पूर्व पति के महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर टीम भेजी गई। जांच और पूछताछ में सामने आया कि घटना सुबह सात बजे के आसपास की है। कुछ वर्ष पहले कविराज टोला निवासी 33 वर्षीय पूर्णिमा पारधी का विवाह रंजीत पारधी के साथ हुआ था।

चचेरे देवर के साथ रह रही थी मृतका

कुछ वर्ष साथ में रहने के बाद पूर्णिमा अपने पति रंजीत को छोड़कर रंजीत के चचेरे भाई सूरज के साथ रहने लगी थी। जिसके चलते तीनों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती थी। रविवार की रात पूर्णिमा और रंजीत के बीच विवाद हुआ। सोमवार को पूर्णिमा शौच के लिए जा रही थी तभी पीछे से आकर रंजीत पारधी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। पूर्णिमा को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वह गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी हिरासत में पूछताछ जारी

लाल बाग थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button