विज्ञापन दें / सहयोग करें

मनेन्द्रगढ़ में यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार: 4 महीने से था फरार, मुखबिर से मिली जानकारी, पुलिस ने पकड़ा – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News



मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार ठिकाने बदलकर बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास साहू को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से पकड़ा गया। बताया गया कि आरोपी मनेन्द्रगढ़ के कठौतिया इलाके में स्थित एक ढाबे में काम करता था। इसी दौरान उसकी पहचान एक महिला से हुई, जिसके साथ उसने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म किया। लगातार फरार चल रहा था आरोपी जब आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया, तब पीड़िता ने मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद शहडोल के ब्यौहारी में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button