विज्ञापन दें / सहयोग करें

रेलवे पटरी पर क्रिकेट सट्टा खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार: बड़े सट्टा नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं तार, फोन और कैश बरामद – Raipur News



कबीर नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई रेलवे पटरी के पास घेराबंदी कर की गई। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस के जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे पटरी के पास मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीपी आजाद चौक इशु अग्रवाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो लोगों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ लिया। मौके से कैश और मोबाइल जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत मिलने की संभावना है। ये हैं गिरफ्तार आरोपी आकाश टांडी (31), निवासी- कोटा, रायपुर मोहम्मद आरिफ (50), निवासी- कोटेश्वर नगर, कोटा, रायपुर बड़े नेटवर्क से जुड़े तार पूछताछ में आरोपियों से सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य संचालकों के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है। जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव पुलिस के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button