विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में सीआरपीएफ 188वीं बटालियन ने मनाया शौर्य दिवस: 1965 कच्छ युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों को किया सम्मानित – Kondagaon News

कोंडागांव, 9 अप्रैल को 188वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय चिकलपुट्टी, कोंडागांव में शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

.

कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट भवेश चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद एक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जवानों को शौर्य दिवस की गौरवगाथा सुनाई गई और वीर जवानों के पराक्रम को याद किया गया।

बटालियन के वीरता पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

CRPF ने पाकिस्तानी सेना के हमले को विफल किया था

कमांडेंट चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि 9 अप्रैल 1965 को गुजरात के कच्छ के रण में सरदार पोस्ट और टाक पोस्ट पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सेना के बड़े हमले को विफल कर दिया था। इस लड़ाई में दुश्मन के 34 सैनिक मारे गए और 4 को जीवित पकड़ा गया था।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सीआरपीएफ ने देश के विभिन्न हिस्सों जैसे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद के खिलाफ लगातार साहस का प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर बटालियन के वीरता पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जवानों को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी नीतीन्द्र नाथ, उप कमांडेंट कमल सिंह मीणा, सहायक कमांडेंट ओमप्रकाश विष्णोई, बन्ना राम, अमर सिंह मीणा सहित सभी अधिकारी और जवान मौजूद थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button