विज्ञापन दें / सहयोग करें

70 करोड़ की लवन नहर जर्जर: 13 साल में 25% हिस्सा ध्वस्त, अधूरा काम और टूटती लाइनिंग से सिंचाई पर संकट – baloda bazar News



बलौदाबाजार में कनकी से लवन तक फैली 54 किलोमीटर लंबी लवन शाखा नहर अब किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। लगभग 13 साल पहले इसकी सीसी लाइनिंग पर 70 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन यह परियोजना न केवल अधूरी रही, बल्कि बन चुके हिस्से भी तेजी से खराब हो रहे हैं। किसानों को आशंका है कि अगले सिंचाई सीजन तक यदि मरम्मत नहीं हुई तो इसका बड़ा हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो सकता है। ठेकेदार विवाद से सालों से अटका काम किसानों के अनुसार, इस नहर का निर्माण कार्य 2013 से 2018 के बीच नौ हिस्सों में बांटकर ठेकेदारों को सौंपा गया था। हालांकि, सीतापार, सोनारदेवरी और गबोद गांवों में लगभग 4 किलोमीटर लाइनिंग का काम आज भी अधूरा है। संबंधित ठेकेदार ने काम छोड़कर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसके कारण यह हिस्सा सालों से अटका हुआ है। इससे न तो पुराना काम पूरा हो पा रहा है और न ही नया टेंडर जारी किया जा सकता है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि जो 50 किलोमीटर लाइनिंग बन भी गई थी, उसका 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें और गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे पानी का भारी रिसाव होता है। जर्जर नहर से सिंचाई पर संकट किसानों का कहना है कि बिना मरम्मत के यह नहर एक-दो सीजन में कई हिस्सों से पूरी तरह बिखर जाएगी। इसके अलावा, अधिकांश हिस्सा कूड़े-कचरे से पट गया है, जिससे पानी की रफ्तार थम गई है। नहर के शुरू (कनकी) से लेकर अंत (लवन) तक का हाल बेहाल है। आरंभिक हिस्से में लाइनिंग उखड़ी पड़ी है, बीच में कीचड़ ने रास्ता रोक दिया है, और आखिरी छोर पर पानी पहुंचता ही नहीं है। इसी साल टेल वाले किसानों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ा था और स्थानीय विधायक संदीप साहू को भी मोर्चा खोलना पड़ा था। करीब 50 हजार एकड़ भूमि को सींचने वाली इस नहर पर अब किसानों को फसलों के लिए समय पर पानी मिलने की फिक्र सता रही है। ग्रामीणों का आरोप: 13 साल से सिर्फ वादे, काम नहीं किसानों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि सालों से सिर्फ भरोसा दिलाते आ रहे हैं, लेकिन काम नहीं हुआ। कुदन साव बोले, “ठेकेदार भाग गया, अफसर बस दिलासा देते रहे, 13 साल निकल गए। वहीं गुलाब यादव ने बताया कि नहर में बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बिना मरम्मत के इस बार भी काम चलना मुश्किल है। टेकराम कुर्रे ने सफाई के लिए मजदूरों की कमी की बात कही। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि नेता सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आते हैं, बाकी समय नहर की हालत खराब रहती है। विभाग ने मानी दिक्कत, किसान बोले- पहले मरम्मत करो जल संसाधन विभाग के अधिकारी वीके सिरमौर ने माना कि करीब 4 किमी का काम अधूरा है और उसके लिए नया प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन कोर्ट केस के कारण काम रुक गया है। उन्होंने यह भी माना कि काम के लिए पर्याप्त मजदूर नहीं हैं। किसानों का कहना है कि पहले खराब हिस्सों की मरम्मत की जाए, फिर आगे का काम किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में सिंचाई को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button