विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में रेलवे का बुलडोजर एक्शन, 45 दुकानें ध्वस्त: पूर्व महापौर ने भतीजे को निशाना बनाने लगाया आरोप, कांग्रेस विधायक बोले-सरकार को दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी में रेलवे ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में लगभग 45 दुकान और मकान ध्वस्त किए गए। पूर्व महापौर ने अपने भतीजे की दुकान को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस विधायक ने सरकार को दुष्परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। रेलवे अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोपों को गलत बताया है। यह कार्रवाई रेलवे की बहुप्रतीक्षित बड़ी रेल लाइन परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से की गई है। रायपुर से पहुंची रेलवे विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर यह संयुक्त अभियान चलाया। चार अलग-अलग बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे वर्षों से काबिज करीब 45 अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। 100 से अधिक पुलिस बल तैनात इस कार्रवाई के लिए रेलवे, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों सहित 4 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 100 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि रेल परियोजना का काम समय पर पूरा हो सके। इस मामले में पूर्व महापौर विजय देवांगन ने बताया कि, सड़क किनारे स्थित सभी दुकानदार सहयोग करने को तैयार हैं और लगभग सभी दुकानें खाली हो चुकी हैं। उन्होंने अधिकारियों से कुछ घंटों का समय देने का निवेदन किया ताकि बचे हुए दुकानदार अपना सामान हटा सकें। “दादागिरी” और “बुलडोजर राज” का आरोप देवांगन ने प्रशासन पर “दादागिरी” और “बुलडोजर राज” का आरोप लगाते हुए कहा कि, कोई भी कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भतीजे की दुकान को सबसे पहले तोड़कर कार्रवाई शुरू की गई, जो शायद उन्हें निशाना बनाने का प्रयास था। उन्होंने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे पहले तोड़ने के लिए धन्यवाद। सरकार को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे- विधायक वहीं, विधायक ने 11 लोगों के पास दस्तावेज होने के बावजूद हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में सरकार को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हालांकि, रेलवे अधिकारी ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि, रेलवे की जमीन पर कुछ अतिक्रमण थे, उनको हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में निगम प्रशासन और राजस्व प्रशासन, पुलिस प्रशासन, संपूर्ण जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। काफी कुछ अतिक्रमण हटा लिया गया है, जो बचे हैं वो कल तक पूरा कर लिया जाएगा। आयुक्त ने यह भी बताया कि, चार टुकड़ों में टीम को बांटा गया है। निगम आयुक्त ने राजनीतिक दबाव के आरोप को लेकर कहा कि, जितने अतिक्रमण हैं सभी को हटाया जा रहा है। लगभग 20 से 25 परिवारों को व्यवस्थापन पुरानी कृषि उपज मंडी में किया जाएगा।

वहीं, मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि यह गलत है। साथ अधिकारी मीडिया के प्रश्नों से बचते नजर आए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button