नंदिनी नगर में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार: 69 हजार नकद सहित 74 हजार की सामग्री जब्त – durg-bhilai News
दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नंदिनी खुंदिनी में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र आडिल (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 11, ग्राम नंदिनी खुंदिनी का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ा। सट्टा पट्टियां नकद बरामद किए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69,450 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और पाँच सट्टा पट्टियां भी जब्त की गईं। जब्त की गई कुल सामग्री और नकदी का मूल्य 74,450 रुपये बताया गया है, जिसका उपयोग सट्टा संचालन में किया जा रहा था। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
<












